अनपरा, सोनभद्र – नगर पंचायत अनपरा अंतर्गत आने वाली लगभग दस छठ घाटों में इस वर्ष एक और छठ घाट को नए घाट के रुप में शामिल कर दिया गया है जिसके बाद से नगर में अब कुल ग्यारह छठ घाट हो गया ! नगर के वार्ड नं 07 नेहरू नगर ,20 टैगोर नगर,13 लक्ष्मण नगर, 03 आजाद नगर के चारों ओर से घिरा हुआ हैं छठ महापर्व को लेकर व्रतियो की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए उनके सुविधा को लेकर इस वर्ष सभासद लोगो के प्रयास से नगर पंचायत द्वारा आदर्श तालाब पोखरा को पहली बार छठ घाट में शामिल कर दिया गया है जिसकी निविदा होने के साथ ही आदर्श तालाब पोखरा की साफ़ सफ़ाई और सजावट का कार्य शुरू हो गया हैं यह आदर्श तालाब वार्ड नं 20 टैगोर नगर के डीह बाबा से रेनुसागर को जोड़ने वाली मार्ग पर स्थित है जानकारी अनुसार यह इस आदर्श तलाब पोखरा का निर्माण 1995 में शुरूआत हुई थी जिसके बाद से उप ब्लॉक प्रमुख,ग्राम पंचायत और नगर पंचायत की ओर से आदर्श तालाब पोखरा का निर्माण और सुंदीकरण का काम कराया आता जा रहा हैं !

