सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम में फरार चल रहे व पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा वांछित वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के निर्देशन व श्री हर्ष पाण्डेय क्षेत्राधिकारी ओबरा के निकट पर्वेक्षण में थाना ओबरा पुलिस द्वारा काफी समय से फरार चल रहे वारण्टी/अभियुक्त मुकदमा धारा 323, 504, 506 भादवि से सम्बन्धित तप्पी उर्फ संतलाल पुत्र शम्भू उम्र करीब 49 वर्ष निवासी चकाङी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 49 वर्ष जो कई तिथियों से मा0 न्यायालय में उपस्थित नही हो रहा था जिसके सम्बन्ध में मा0 न्यायालय द्वारा एनबीडब्लू व कुर्की की नोटिस निर्गत की गयी थी जिसकी कई दिनों से पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी जिसके तहत उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध मा0 न्यायालय से एनबीडब्लू के तहत गिरफ्तारी का आदेश जारी हुआ था, जिसकी गिरफ्तारी ओबरा पुलिस द्वारा अभियुक्त उपरोक्त के घर से की गयी तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को सम्बन्धित मा0 न्यायालय पेश करने हेतु रवाना किया गया।

