कंपोजिट विद्यालय ललतापुर के सहायक अध्यापक आशीष गुप्ता 68वी राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रदेशीय हैंडबॉल टीम के मैनेजर पद हुए नियुक्त

(मदन मोहन)चंदौली : के नौगढ़ क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय लालतापुर के सहायक अध्यापक व ब्लॉक व्यायाम शिक्षक आशीष गुप्ता को 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबॉल अंडर-19 प्रतियोगिता टीम मैनेजर के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके चयन से पूरे चंदौली जनपद में शिक्षकों में खुशी है। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक आशीष गुप्ता ने बताया कि प्रदेश की अंडर-19 बालक एवं बालिका हैंडबॉल टीम 11 दिसंबर से 17 दिसंबर तक लुधियाना पंजाब में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे एवं समस्त ब्लॉक व्यायाम शिक्षक उनके चयन पर खुशी जताई है। आपको बता दे कि आशीष गुप्ता ने सत्र 2007-8 में नेताजी सुभाष राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान पटियाला से हैंडबॉल में डिप्लोमा भी किए हुए है और राष्ट्रीय एवं विश्वविद्यालय स्तर के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं ।

ये भी पढ़िए