दुद्धी – विधानसभा चुनाव से पूर्व पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्ष,शक्तिकेन्द्र प्रभारी व प्रवासीयों के दायित्वों का बोध मंडल प्रभारी विशाल कुमार पांडे ने कराया

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र : नगर पंचायत सभागार में भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर प्रथम बैठक मुख्यतिथि मंडल प्रभारी दुद्धी विशाल कुमार पांडे द्वारा लिया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शक्ति केंद्र प्रभारी , शक्ति केन्द्र प्रवासी , मंडल के समस्त पदाधिकारी मिलकर बूथ को मजबूत करने का कार्य करना है। भारतीय जनता पार्टी अपनी कोई विरासत को वापस लाने के लिए विधानसभा 403 दुद्धी में पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्ष व समिति, प्रभारी एवं प्रवासी के दम पर सशक्त संगठन के दम पर विधानसभा चुनाव में विजय पताका फहराएगी। मुख्य अतिथि द्वारा कार्यकर्ताओं का वृत्त लिया गया। वहीं भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र कुमार अग्रहरी व नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने विधानसभा चुनाव से पूर्व मजबूत संरचना कर पश्चिम बंगाल की तर्ज पर देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बलबूते सफलता अर्जित करेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन व सुरेंद्र कुमार अग्रहरी ने विभिन्न सुझाव दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह द्वारा किया गया और मुख्य अतिथि का अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। संचालन महामंत्री प्रेम नारायण सिंह द्वारा किया गया इस मौके पर भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री अनिल कुमार,जिला कार्यकारी सदस्य सुमित सोनी,मंडल उपाध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल मंडल महामंत्री अंशुमान राय, डीसीएफ डायरेक्टर संजीव कुमार तिवारी, पंकज कुमार अग्रहरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय चन्द्रवंशी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राफे खा, मनीष कुमार जायसवाल, धीरज कुमार जायसवाल, दिग्गज कुमार जौहरी, पीयूष कुमार कसेरा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए