सोनभद्र : अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ी मोड़ के पास ट्रक चालक ने पैदल जा रही बुजुर्ग महिला को कुचल दिया. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत गई. ट्रक चालक फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवाया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

65 वर्षीय महिला आज सुबह अपने घर से औड़ी मोड़ के लिए सब्जी लेने पैदल जा रही थीं. तभी औड़ी मोड़ नेहरू चौक पर ट्रक ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया. हादसे के बाद तुरंत ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
थानाप्रभारी ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक फरार हो गया था. मौके से ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. मृतका के परिवारवालों को सूचित कर दिया गया. जल्द ही फरार ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

