(अजीत कुमार)

म्योरपुर-सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर रविवार को बैल बचाने के दौरान एक बाइक सवार युवक उमेश (38) पुत्र रामअवतार निवासी रासपहरी घायल हो गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।ईटी गुलाबचंद व पायलट मिथिलेश कुमार ने घायल को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां घायल युवक का इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।

