भाजपा का गांव चलो अभियान, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरजू बैसवार ने किया डोर-टू-डोर संपर्क, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

सोनभद्र : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे गांव चलो अभियान को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरजू बैसवार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरजू बैसवार के नेतृत्व में भाजपा संगठन द्वारा चलाये जा रहे गाँव चलो अभियान के क्रम में भाठ क्षेत्र के कुलडोमरी में किया जन सम्पर्क और बूथ समिति की बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ जी की सरकार के 8 साल के कार्यो को जनता के बीच रखा लोगों को भाजपा की नीतियों और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत के बारे में जानकारी दी।साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ खजुरा एवं मेडरदह बस्तियों में जनसंपर्क किया। यह अभियान पार्टी के केंद्रीय निर्देशों के अनुसार चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़िए