ब्लॉक प्रमुख ने आरंगपानी में किया साप्ताहिक बाजार का उद्घाटन

(अजीत कुमार)

मो० नं० 9451050113

म्योरपुर-सोनभद्र। ब्लॉक के आरंगपानी ग्रामपंचायत के छत्ताकरम(करमडढ़ी) में रविवार को साप्ताहिक हाट बाजार का उद्घाटन म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने फीता काटकर किया। साप्ताहिक हाट बाजार हर रविवार को लगेगा।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि साप्ताहिक बाजार लगने से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर रोजाना प्रयोग होने वाली घरेलू सामग्री आसानी से मिल सकेगी और उनका समय भी बचेगा।

इसके साथ ही गांव के किसानो को गांव में ही हरी सब्जी तथा अन्य ग्रामीणजनों को अपने सामानों की बिक्री करने का मौका मिल सकेगा। साथ ही गांव के युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।इस दौरान विशिष्ट अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष बसपा राजू गुप्ता, हरिप्रसाद सलबंधी मंत्री जी, सुधीर साहनी, रामपाल खरवार, चंदन कन्नौजिया ,रामरति पोया, संजय खरवार, मथुरा प्रसाद, अभिषेक जायसवाल, अमर सिंह खरवार ,पुजारी रामबाबू खंजर, भगवान दास गुप्ता, संतोष गुप्ता, बजरंगी गोड़ सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए