मदन मोहन नौगढ़ चंदौली : नौगढ़ क्षेत्र के थाना चकरघट्टा अंतर्गत दानोगड़ा के समीप कर्मनाशा नदी में जहर डालकर मछली मारने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा सुबह मिली सूचना का संज्ञान लेते हुए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसकी जांच पड़ताल की वन क्षेत्र अधिकारी मझगाई ने वहां नदी का जल का सैंपल के लिए जल लिया गया तथा मरी हुई मछलियों का भी जांच करने के लिए लैब भेजा तथा जहर डालने वाले लोगों के विरुद्ध वन दरोगा सियाराम के द्वारा थाना चकरघट्टा पर नाम जद प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने का निवेदन किया इसके संबंध में थाना अध्यक्ष चकरघट्टा भूपेंद्र कुमार निषाद मामले का संज्ञान लेते हुए कर्मनाशा नदी में जहर डालकर मछली मारने के मामले में तीन व्यक्तियों पर मु0अ0स0 23 /2025 धारा 286 B.N.S. व 26 वन अधिनियम 1927 व 9/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 बनाम कमलेश चौहान, अनिल चौहान व नसुडी चौहान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।

