(मदन मोहन) नौगढ़ चंदौली : चकरघट्टा पुलिस के द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। घटना यह थी कि दिनांक 17 फरवरी 2025 को थाना चकरघट्टा अन्तर्गत निर्माणाधीन गैस प्लान्ट में चन्दुल राम पुत्र कोमन राम निवासी ग्रा0 कुपा थाना खरौन्धी जिला गढ़वा झारखण्ड द्वारा शराब के नशे मे साथ में काम कर रहे एक मजदूर राजेश राम पुत्र गरीब राम निवासी ग्राम अरसली उत्तरी थाना भवनाथपुर जिला गढ़वा झारखण्ड उम्र करीब 40 वर्ष को मार पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया था। घायल राजेश राम का इलाज के दौरान दिनांक 19 फरवरी.2025 को ट्रामा सेन्टर वाराणसी में मृत्यु हो गई। मृतक की पत्नी चंचल देवी द्वारा तहरीर प्रस्तुत करने पर थाना स्थानीय पर धारा 105 बी.एन.एस बनाम चन्दुल राम उपरोक्त के विरूध्द अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित की गयी। जिसमें फरार अभियुक्त की खोजबीन जारी रही उसी क्रम में थानाध्यक्ष चकरघट्टा भूपेन्द्र कुमार निषाद पुलिस बल व स्वाट/सर्विलांस पुलिस बल के साथ आज सुबह बरम पुलिया तिवारीपुर के पास से अभियुक्त चन्दुल राम को गिरफ्तार किया गया। थाना स्थानीय द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के आधार पर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

