चन्द्रवंशी चेतना मंच भारत के पदाधिकारीयों का चन्द्रवंशी समाज समिति दुद्धी ने किया भव्य स्वागत

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)सोनभद्र , दुद्धी सोनभद्र नगर पंचायत अन्तर्गत प्रतिष्ठित होटल ग्रीन में रविवार को दोपहर 3 बजे चन्द्रवंशी चेतना मंच भारत के पदाधिकारीयों का चन्द्रवंशी समाज समिति दुद्धी जिला अध्यक्ष जितेन्द्र चन्द्रवंशी के तत्वाधान समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष चन्द्रवंशी (राष्ट्रीय महामंत्री ) राष्ट्रीय प्रवक्ता पप्पू चन्द्रवंशी, बब्लू सिंह चन्द्रवंशी रोहतास ज़िलाध्यक्ष एवं जितेन्द्र चन्द्रवंशी रेनूकुट मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान चन्द्रवंशी समाज को एक जुट होने की अपील किया, कई बिंदुओं पर समाज को जागरूक होने की चेतनाजागरण के दौरान कहां गया कि “ज्ञान के लिए पढ़ो अधिकार के लिए लड़ो ” “गरीबी से मन मत छोटा करो हौसला बढ़ाओ सफलता मिलेगी ” “आपसी शिकायत प्रतिद्वंद्विता बंद करो ” अपने विकास के लिए सरकारी योजनाओं का अत्यधिक लाभ उठाएं ,जीविकोपार्जन के लिए व्यवसाय करें,

मौन नहीं मुखर बनने की बात कही गई। साथ-साथ अन्य चीजों पर कार्य करने के लिए कहा गया वहीं पंचायत कमेटी जिला कमेटी प्रखंड कमेटी प्रमंडल कमेटी अनुमंडल कमेटी एवं प्रदेश कमेटी का गठन कर अपने समाज को आगे बढ़ाने और प्रदेश देश में पंचम लहराने के लिए जागरूक होने की बातो पर बल दिया। इस दौरान प्रान्त संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी (दुद्धी ) सह संयोजक स्वरुप जितेन्द्र सिंह चन्द्रवंशी (रेणुकूट ) कों दायित्व मनोनयन पत्र सौपा गया. जबकि जिला संयोजक रवि सिंह का मनोनयन किया गया।
विजय चन्द्रवंशी गुरूजी, नागेंन्द्र उर्फ गोल्डन, बब्लू कश्यप, सत्येन्द्र कश्यप,अजय चन्द्रवंशी , रोहित चन्द्रवंशी,राहुल चन्द्रवंशी, मनोज चन्द्रवंशी,अशोक, दिनेश, सत्यम, आकाश, जीवन राम एडवोकेट कन्हैया लाल,आदि चन्द्रवंशी समाज के लोग मौजूद।

ये भी पढ़िए