(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र : रामलीला खेल मैदान पर 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा नेता रामनरेश पासवान व चेयरमैन दुद्धी कमलेश मोहन द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रारम्भ किया गया। पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी व जिला प्रभारी ममता श्रीवास्तव महिला समिति के मार्गदर्शन में योग शिक्षिका पूजा सिंह रीतिका प्रजापति द्वारा योगाभ्यास गायत्री मंत्रोच्चारण व सर्वे भवंतु सुखीनः, सर्वे संतु निरामया , सर्वे भद्राणि पश्यंतु मां कश्चित दुःख भाग्य भवेत्। लोकमंगल की स्वस्थ निरोध काया की कामना के साथ सामूहिक योगाभ्यास कराया गया । वहीं मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स अकैडमी के खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज योगाभ्यास किया । तो सुषमा जयसवाल द्वारा सूर्य नमस्कार किया गया।

सम्मानित मुख्य अतिथि रामनरेश पासवान ,नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन,वयोवृद्ध 93 वर्षीय रामलगन एवं मीडिया के जितेन्द्र चन्द्रवंशी, अशोक कनौजिया ,राकेश गुप्ता , श्याम अग्रहरि व रामेश्वर प्रसाद राय ,दिलीप पांडे आदि को अंगवस्त्रम एवं पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संयोजन नगर पंचायत द्वारा किया गया । इस मौके पर पतंजलि योगपीठ से डॉ अरुण कुमार विश्वास , राधेश्याम अग्रहरि, नंदलाल भारती एवं नगर पंचायत स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह , नंदलाल अग्रहरि एडवोकेट, प्रेमचंद यादव एडवोकेट ,रामेश्वर प्रसाद राय , दिलीप पांडे , सभासद धीरज , जायसवाल , निरंजन गुप्ता , संदीप कुमार गुप्ता चेतन श्रीवास्तव , विष्णुकांत तिवारी रामरक्षा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

