सोनभद्र : जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि शताब्दी का पर्व महा अभियान के संबंध में 26 सितंबर 2025 को को अपराह्न 3:00 बजे माननीय मुख्यमंत्री जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश/जनपद के ग्राम प्रधानों के साथ सीधा संवाद करेंगे उक्त कार्यक्रम में जनपद के समस्त ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत के सदस्य के साथ ग्राम पंचायत सचिवालय/पंचायत भवन में निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रतिभाग करेंगे, प्रत्येक ग्राम पंचायत सचिवालय और पंचायत भवन में ग्राम स्तरीय अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में ड्यूटी लगाई जाएगीl जो अपनी देख रेख men उक्त कार्यक्रम को संपन्न कराएँगे।

