(अजीत कुमार)

म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुदरी ग्राम पंचायत निवासी ओमप्रकाश (6) पुत्र रंगलाल की शनिवार की सुबह खेलते समय बावली में गिरने से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने पुलिस को दिए सूचना में बताया कि ओमप्रकाश अन्य साथियों के साथ घर से थोड़ी दूर खेल रहा था। इसी बीच वह बावली में गिर गया।

साथियों ने घर बताया जब तक हम लोग मौके पर पहुंचे उसकी मौत हो गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लीलासी चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।

