(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र विकासखंड के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरती डोलवा में गुरुवार को स्वेटर वितरित किया गया । अत्यधिक कड़ाके की ठंड व शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए विद्यालय के स .अ. प्रवीण द्विवेदी के नेतृत्व में बच्चो को स्वेटर वितरित किया गया ।इस पहल से बच्चों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।

कई छात्र छात्राएं नए स्वेटर पाकर उत्साहित दिखे, वहीं अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की। सहायक अध्यापक प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा, सुविधा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है । इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज गुप्ता, स. अ. आलोक कुमार, अभिभावक बच्चे एवं एसएमसी अध्यक्ष मौजूद रहे।

