म्योरपुर(अजीत कुमार)।कस्बे में स्थित मून स्टार इंग्लिश स्कूल में गुरुवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई।मुख्य अतिथि जीत सिंह खरवार ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत कलाकृतियों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की। बाल मेले के दौरान उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के योगदान के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि इस प्रकार के मेलों के माध्यम से बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ महत्वपूर्ण शिक्षा भी मिलती है। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनकी सराहना करते हुए श्री खरवार ने कहा कि इन आयोजनों से बच्चों के समग्र विकास में मदद मिलती है।इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसीपल विशाखा राय ने अतिथियों का माल्यार्पण और बैच लगाकर स्वागत किया।इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक मिराल रौशन श्रीवास्तव,रजनीश श्रीवास्तव,गणेश जायसवाल,दीपक कुमार, मुरली यादव आदि उपस्थित रहे।

