सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस द्वारा एसीजेएसडी/एसीजेएम सोनभद्र द्वारा निर्गत वारण्ट के क्रम में धारा 279, 337, 338, 304ए भादवि से संबन्धित वारण्टी शिवमूरत पुत्र राधेकृष्ण उर्फ राधेश्याम निवासी ग्राम सलखन थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 45 वर्ष को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

