चोपन पुलिस ने अवैध खनन का परिवहन करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा अवैध खनन एंव अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस द्वारा आज एक अभियुक्त सुनील कुमार यादव पुत्र सतीश यादव निवासी कौड़िया कला थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर उम्र करीब- 29 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से डोलो स्टोन लोड एक अदद ट्रक को बरामद किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे थाना चोपन पर मु0अ0सं0 212/25 धारा 303(2), 317(2), बीएनएस व 3(1)/58/72(6) उ0प्र0 उप खनिज (परिहार) नियमावली 2021 व 4/21 खान खनिज (विकाश एवं विनियमन) अधिनियम 1957 एवं 03 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधि0 पंजीकृत कर अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़िए