नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला, चोपन पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तार

सोनभद्र : चोपन थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बघनारी निवासी शत्रुधन उर्फ राजा केवट के रूप में हुई है। वह लालचंद्र केवट का पुत्र है।

चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम में उपनिरीक्षक अभय नाथ सिंह यादव और हेड कांस्टेबल सच्चिदानंद यादव शामिल थे। पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, एक सप्ताह पहले थाने में मुकदमा संख्या 285/25 के तहत धारा 137(2), 87 बी.एन.एस में मामला दर्ज किया गया था। तब से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

ये भी पढ़िए