वांछित अभियुक्त को चोपन पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र : अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी नगर के आदेश के क्रम में चोपन थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने बुधवार की सुबह माँ बैष्णों मंदिर डाला से एक वांछित को धर दबोचा। थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 139/2024 धारा 493 भादवि  में वांछित अभियुक्त विकाश केशरी पुत्र श्यामनरायण केशरी निवासी ग्राम व पोस्ट अम्बा खोरिया वार्ड नं0 4 थाना धुरकी, जिला गढ़वा, झारखण्ड उम्र करीब 25 वर्ष को आज माँ बैष्णों मंदिर डाला से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।

ये भी पढ़िए