चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के समान के साथ दो चोर गिरफ्तार

सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी नगर सोनभद्र के पर्वेक्षण/नेतृत्व में थाना चोपन पर पंजीकृत धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित दो अभियुक्तों विजय चेरो पुत्र मटर चेरो निवासी शिव टंकी के पास बारी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 40 वर्ष, और बबलू कुमार पुत्र स्वर्गीय बहादुर सिंह निवासी शिव टंकी के पास बारी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र 35 वर्ष को देवी फिलिंग सेंटर बग्घानाला के पास से गिरफ्तार किया गया जिनके पास से भारद्वाज स्टोन वर्क्स बारी डाला से चोरी हुए माल में चार रूली व एक लोहे का साफ्ट बरामद किया गया। अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़िए