बल्कि आपस में ही सीमा को लेकर मिमिया रहे
राहुल गुप्ता
सीखड़,मिर्जापुर।पुलिस चोरी जैसी वारदातों का भी खुलासा कर पाने में नाकाम साबित हो रही है। सीखड़ क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
आप को बताते चले कि बीते मंगलवार रात्रि बगहा गांव मे घर के बरामदे मे सो रहे जयमंगल पाल को नशीला पदार्थ सुंघाकर उनके ऊपर चढ़कर,बेहोश कर लुटेरों ने घर से लाखों का गहना एवं नगदी लूट लिया था।जयमंगल पाल ने लूट की तहरीर चुनार थाने मे दी थी। चुनार थाने ने केस फाईल नही किया कहा कि घटना खैरा चौकी क्षेत्र के कछवा थाने का है, कछवा थाना अब केस देख रहा है सात दिन बीत जाने के बाद भी अभी चोरों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। बगहा गांव एवं आसपास के गांव में डर एवं दहशत का माहौल बना हुआ है।

