दुषित वातावरण को लेकर चौकी इंचार्ज को नगरवासियो ने पत्रक सौपा

शशिचौबे (सोनभद्र) डाला। कूड़ा निस्तारण में अन्य जिलों से लाए जा रहे हैं कुडे से निकलने वाली दुर्गंध से परेशान नगर वासियों ने जिला अधिकारी के नाम एक पत्र डाला पुलिस चौकी इंचार्ज के माध्यम से सौपा गया। डाला नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित स्थानीय अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में विभिन्न जिलों से एकत्रित कूड़े को निस्तारित करने के लिए लाया जाता है जिन्हें विभिन्न ट्रैकों के माध्यम से फैक्ट्री में उच्च तापमान मे डालकर निस्तारित करने का कार्य उत्तर प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के निर्देशानुसार किया जाता रहा है। वही डाला चौकी इन्चार्ज आशिष पटेल को सोनभद्र जिलाधिकारी के नामित सौपे गये पत्र के माध्यम से नगरवासियो ने बताया कि विगत कुछ दिनों से फैक्ट्री से निकलने वाली बदबुदार हवा एवं एकत्रित कूड़े को ट्रको के माध्यम से ले जाते समय दुर्गंध से नगर में लोगों का जीना दुश्वार हो गया है डाला बाजार आसपास की बस्तियों में आवागमन कर रहे लोगों को अपनी नाक बंद कर आना जाना पड़ रहा है लोगों को सांस लेने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसको लेकर नगर के जनमानस के द्वारा सोनभद्र जिला अधिकारी के नाम एक पत्र डाला पुलिस चौकी प्रभारी को सौपा गया जिसमें इस समस्या से निराकरण के लिए मांग किया गया है इस अवसर पर बबुन्दर पाठक, नागेंद्र पासवान,शंभू यादव, मदन प्रसाद अग्रहरि,संतोष कुमार, अजय पाण्डे,राजेश कुमार,हरिराम गुप्ता, ,नसुरूद्दीन,संजीव कुमार, बृजेश ,राजेश आदि लोग रहे।

ये भी पढ़िए