सलखन सोनभद्र । चोपन थाना अंतर्गत मारकुंडी घाटी स्थित पुराने मार्ग के तीसरे मोड़ पर आज सुबह परचून का सामान लदा डीसीएम अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरे खाई में गिर गया। इस घटना में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं लाखों रुपये का सामान घाटी में बिखर गया। घटना के बाद मौके पर पहुँची हाइवे पेट्रोलिंग अधिकारी शिवम द्विवेदी ने मामले से चोपन थाना को अवगत कराया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुँचे चोपन थाना के उपनिरीक्षक मेराज खान ने शव को निकलवाने के प्रयास में जुट गए तथा मृतक चालक के परिजनों को घटना की सुचना दी।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह वाराणसी से परचून का सामान लेकर रेनूकुट की तरफ जा रही डीसीएम चोपन थाना अंतर्गत मारकुण्डी घाटी के तीसरे मोड़ पर अनियंत्रित होकर 200फीट नीचे खायी में जा गिरी, जिससे डीसीएम चालक मो0 खलील अली (55 वर्ष) पुत्र स्व0 मनन नि० डोहरी, जमालपुर-मिर्जापुर की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर पहुँचे हाइवे पेट्रोलिंग अधिकारी शिवम मिश्रा ने चोपन थाने को घटना से अवगत कराया। घटना की सुचना पर मौके पर पहुँचे चोपन थाना के उपनिरीक्षक मेराज खान नें शव को घाटी से बाहर निकलवाकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया तथा मृतक के परिजनों को भी घटना की सुचना दी। सुचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुँच गए हैं।

