मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उन्हें अनुशासित रहकर पूर्ण मनोयोग व लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए किया गया प्रेरित
मिर्जापुर : पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर, आर.पी.सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक मीरजापुर व सेनानायक के साथ 39 वीं वाहिनीं पीएसी में प्रचलित आर0टी0सी0 प्रशिक्षण केन्द्र का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। इस दौरान आवासीय व्यवस्थाओं, शौचालय, स्नानागार, भोजनालय, पेयजल,

विद्युत, आदि सभी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की गहनता से जांच कर अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान आरटीसी प्राप्त कर रहें प्रशिक्षुओ का सम्मेलन किया गया एवं रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उन्हें अनुशासित रहकर पूर्ण मनोयोग व लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। कहा गया कि आज का यही प्रशिक्षण आपके लिए भविष्य की नींव साबित होगा और आपकी आज की मेहनत आप सभी का कल सवारेगी।

