शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों आंतरिक परिवार समिति की जायें गठितः-कलेक्टर
सिंगरौली/ मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंशानुरूप जेंडर आधारित हिंसा रोकथाम के लिये “हम होंगे कामयाब“ पखवड़ा अभियान का आयोजन 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक किया जाना है। उक्त अभियान के सफल कियान्वन हेतु कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया ।
बैठक के दौरान पुलिस विभाग, पचायत ग्रामीण विकास विभाग, विधिक सेवा, उच्च शिक्षा , शिक्षा विभाग, नगर निगम, पिछडा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, चिकित्सा एवं शहरी विकास विभाग महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।। जिला स्तरीय समन्वय बैठक में कलेक्टर द्वारा निर्देश दिया गया कि समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों मे तत्काल आंतरिक परिवार समिति का गठन किया जायें यदि पूर्व से समित गठित है तो उनका नवीनीकरण किया किया जाना सुनिश्चित किया जायें।
कलेक्टर ने निर्देश दियें कि महिला बाल विकास विभाग समस्त विभागों से समन्वय स्थापित करते हुये समिति का पंजीयन she-box पोर्टल पर तत्काल कराये। तथा जानकारी संकलित कर आगामी समय सीमा की बैठक में प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करे। उन्होंने निर्देश दियें कि आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं के रोजगार सृजन संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न स्तर पर कराया जायें। साथ ही उद्योग विभाग में महिला उद्यमियों के लोन संबंधी मामलों का निराकरण तत्काल किया जायें।
कलेक्टर ने निर्देश दियें कि महिलाओं के अधिकारों, आपातकालीन हेल्पलाईन नम्बरों, वन स्टॉप सेन्टर का ज्यादा से ज्यादा प्रचास प्रसार कराया जायें तथा हेल्पलाईन नम्बरों का सार्वजनिक स्थानों पर नारे लेखन, बैनर लगाये जाये। तथा विद्यालयों एवं कॉलेजों में बालिकाओं को बाल विवाह जागरूकता हेतु गुड टच बैड टच, घरेलू हिंसा के संबंध में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन इसके बारे में अवगत कराया जायें।बैठक के दौरान मुख्य कार्यलान अधिकारी जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश, जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एन.के जैन, महिला बाल विकास के अधिकारी आरपी सिंह, नीरज शर्मा, महाविद्यालय के प्राचार्य एम.यू सिद्दीकी सहित आदिवासी विकास एवं समिति के अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

