जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

सोनभद्र : जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोग के निर्देशानुसार राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विधान सभा मतदेय स्थलों के सम्भाजन हेतु मतदान स्थलों में नये अनुभाग बनाये जाने के साथ राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त किया, बुथ लेवल पर एजेंटों की नियुक्ति करने एवं विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रांे के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के पूर्व मतदान स्थलों में नये अनुभाग बनाये जाने के सम्बन्ध में आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया संशोधित हिन्दी प्रतियां भी उपलब्ध करायी गयी जिसके क्रम में किसी भी दल के द्वारा बूथ लेवल ऐजेटं सम्बन्धी सूचना अभी तक उपलब्ध नहीं करायी गयी, जिलाधिकारी ने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए कहा कि आगामी समय प्रगाढ़ पुर्निरीक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया जायेगा जिसमें बूथ ऐजेटों की फोटो व मोबाइल नम्बर सहित फार्म बी0एल0-2 पर नियुक्त कर विधान सभावार एवं बूथवार सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करायी जायेगी। बैठक के दौरान राजनैतिक दलों से कहा गया कि विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान स्थालों के जर्जर भवनों का अपने स्तर से भौतिक सत्यापन कराये यदि कोई सुझाव आपत्ति होतो जिला निर्वाचन कार्यालय को सूचित करादे ताकि आगामी दिनों में मतदेय स्थालों के सम्भाजन की कार्यवाही आयोग द्वारा प्रारम्भ की जा सकें। बैठक में उपस्थित अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री वागीश कुमार शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जगरूप पटेल, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, श्री अनिल प्रधान समाजवादी पार्टी, श्री सुनिल सिंह भाजपा, रमेश गौतम आप, श्री अंशु तिवारी अपना दल एस, श्री प्रेमनाथ सी0पी0आई0एम0, श्री बलवंत रंगीला बसपा, श्री आशीष कुमार सिंह अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी .सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

ये भी पढ़िए