जिला सैनिक बन्धु की बैठक 10 दिसम्बर को

सोनभद्र : जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, कैप्टन (नौसेना) आशुतोष चैधरी (अ०प्रा०) ने अवगत कराया है कि जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों/दिवंगत सैनिकों की पत्नियों एवं उनके आश्रितों को सूचित है कि उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के अनुसार जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित जिला सैनिक बन्धु की बैठक दिनाँक 10 दिसम्बर 2024 को समय 12.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी है। बैठक में जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकध्दिवंगत सैनिकों की पत्नी एवं उनके आश्रित, उक्त तिथि, समय एवं स्थल पर सैनिक बन्धु की बैठक में भाग लेने का कष्ट करें और अपनी समस्याओं का आवेदन पत्र जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय सोनभद्र में 09 दिसम्बर 2024 तक अवश्य भेजें।

ये भी पढ़िए