डी0जी0एम0एस0 द्वारा बन्द की गयी 37 खदानों की कमेटी गठित कर करायी जाये जाॅच-मण्डलायुक्त
सोनभद्र : आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर श्री राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक की गयी, जिसमें जिला प्रशासन के समस्त वरिष्ठ अधिकारी, वन विभाग के समस्त वरिष्ठ अधिकारी, खनिज विभाग, राजस्व विभाग के सभी अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी एवं खनन पट्टाधारक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मण्डलायुक्त महोदय ने डी०जी०एम०एस० द्वारा बन्द की गयी 37 खदानों की उच्च स्तरीय संयुक्त जांच टीम का गठन कर जांच के निर्देश दिये गये एवं एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। निदेशक, खान सुरक्षा द्वारा जिन खदानों में सरफेस प्लान व सुधारात्मक कार्य योजना प्रस्तुत कर दी गई है, उनको शुरू करने की कार्यवाही के संकेत दिये गये।


