(रँगेश सिंह)सोनभद्र : जिले में दो दिन से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। भारी बारिश के चलते बांद्रा ऑन के लबालब भर जाने के बाद 12 फाटक खोलकर लाखों क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है जिससे गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए। खेतों में पानी भरने से फसलों को भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वही नगरीय क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण गली मोहल्ले सड़क भर गए हैं लोगों के घरों में पानी घुस गया है जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में कॉलोनी में पानी भरने से सड़कों पर नल का पानी बह रहा है। जबकि वाराणसी शक्ति नगर मुख्य मार्ग में घुटने के ऊपर तक पानी होने से कई गाड़ियां फसी है या बंद हो गई है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने की वजह से बाइक सवार ई रिक्शा पलटने से अबतक एक दर्जन लोगो के घायल होने का वीडियो वायरल हो रहा है।

वही ओबरा नगर पंचायत क्षेत्र की बात करें तो शारदा मंदिर से बग्घानाला तालाब में तब्दील हो गया है। जबकि मिल्लत के पीछे बिल्ली बंधा लबालब भरने से लोगो के घरों में पानी घुस गया है , वीआईपी रोड, आरती चित्र मंदिर रोड व सेक्टर दस में कालोनियों में पानी भर जाने से लोग परेशान दिखे।

