ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न, अनपरा में हजारों नमाजियों ने मांगी दुआ, पुलिस बल तैनात

सोनभद्र : अनपरा में ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। अनपरा कालोनी में जामा मस्जिद में सोमवार सुबह 8:15 बजे बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की।

जमा मस्जिद के इमाम ने नमाज पढ़ाई। नमाजियों की सुरक्षा के लिए अनपरा थाना प्रभारी शिव प्रताप वर्मा अपने दल-बल के साथ मौजूद रहे।

नवरात्रि का समय होने के कारण अनपरा पुलिस विशेष रूप से सतर्क रहा। इमाम ने बताया कि ईद-उल-फितर का अर्थ है ‘उपवास तोड़ने का त्योहार’। यह रमजान के पवित्र महीने के साथ समाप्त होता है। इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक माना जाने वाला यह त्योहार आध्यात्मिक चिंतन और प्रार्थना का दिन है।

ये भी पढ़िए