कृषक एवं वैज्ञानिक संवाद का हुआ आयोजन

सोनभद्र।शासन की प्राथमिकता में सम्मिलित farmers producer organization (FPO)को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विकास खण्ड घोरावल के ग्राम सिद्धि में उमा महेश्वर Farmers Producers Organization द्वारा आयोजित कृषक एवं वैज्ञानिक संबाद का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया।इस कृषक गोष्ठी में अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के कृषि वैज्ञानिको के साथ साथ FARD foundation के वैज्ञानिको के साथ साथ जिला कृषि अधिकारी एवं DDM नाबार्ड द्वारा प्रतिभाग कर कृषि से संबंधित अपने विचार व्यक्त किए गए।

जिलाधिकारी द्वारा कृषकों को जनपद में पानी की कमी को दृष्टिगत रखते हुए श्री अन्न/मिलेट की खेती को प्रोत्साहित करने की अपील की गईl कृषि वैज्ञानिकों द्वारा धान, तिलहन एवं दलहन की वैज्ञानिक खेती के गुर कृषकों को बताए गए। जिला कृषि अधिकारी द्वारा कृषकों से अपील की गई कि वे उन्नतिशील बीजों का ही प्रयोग करें तथा कृषि रसायनों का अंधाधुन्ध प्रयोग न करें l FPO के कार्यकारी निदेशक विनोद पांडे द्वारा सभी को हार्दिक धन्यवाद प्रेषित करते हुए समापन की घोषणा की गई l इस अवसर पर हिमांशु सिंह, रमेश पाठक विद्यापति आदि के साथ साथ तमाम कृषक उपस्थित होकर कृषि वैज्ञानिकों के विचारों से लाभ प्राप्त किया।

ये भी पढ़िए