यूरिया नहीं मिलने के विरोध में किसानों ने सड़क किया जाम

सोनभद्र, बीजपुर।संतोष कुमार दूबे: जिले में लाख प्रयास के बाद भी यूरिया कि किल्लत दूर होने का नाम नहीं ले रही है। आलम यह है कि (बखरिहवा )अंजानी सहकारी समिति पर सुबह से ही किसानों की भीड़ खाद लेने के लिए जुट जा रही है, लेकिन यूरिया नहीं होने के चलते किसान निराश होकर कई दिनों से लौट जा रहे हैं। यूरिया लेने के लिए किसानों को जगह-जगह धरना-प्रदर्शन व सड़क जाम करना पड़ रहा है।
आज सोमवार को सैकड़ो से अधिक किसान यूरिया लेने के लिए पहुंचे थे। सुबह 1 बजे तक खाद का वितरण शुरू नहीं होने पर किसानों ने सड़क जाम कर दिया। खबर लिखें जाने तक करीब 4 घंटे तक किसान सड़कों पर बैठे रहे। मार्केट होने के चलते सड़कों पर दोनों तरफ वाहनों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी होते ही बीजपुर थाना की पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गए। किसानों को शांत कराने का प्रयास करते रहे लेकिन महिलाये व कुछ ग्रामीण किसान सड़क पर डटे रहे घंटों तक विद्यालय के बच्चे व यात्री सड़क जाम मे फसे रहे कड़ी मसक़्त के बाद ग्रामीण सड़क से हटे.ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग रोज आकर लाइन लगाते है लेकिन सचिव के न आने से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाया था..

ये भी पढ़िए