मकान से पांच लाख के पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

अनपरा : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल निर्देशन एवं थाना अनपरा पुलिस द्वारा अभियुक्त त्रिलोक चन्द्र सिंगला पुत्र स्व0 शिवपूजन निवासी राधाकृष्ण मंदिर गली रेनूसागर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र के घर से कुल 17 बोरी/कार्टूनों में अवैध पटाखा कीमत लगभग पांच लाख रु की बरामदगी कर गिरफ्तारी किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 166/2024 बीएनएस धारा 9ख(1) विस्फोटक अधिनियम 1884 का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

ये भी पढ़िए