सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वारण्टी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना जुगैल पुलिस द्वारा न्यायालय सोनभद्र द्वारा निर्गत भिन्न-भिन्न वारण्ट के क्रम में पांच वारण्टी अभियुक्तगण अमरनाथ पुत्र रामवृक्ष निवासी ग्राम अगोरी खास थाना जुगैल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 55 वर्ष, कलन्दर पुत्र स्व0 बनारसी निवासी ग्राम गोठानी थाना जुगैल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष, लल्लू पुत्र स्व0 बबई निवासी ग्राम अगोरी खास थाना जुगैल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 45 वर्ष, सन्तु पुत्र स्व0 बबई निवासी ग्राम अगोरी खास थाना जुगैल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 58 वर्ष और अनिरूद्ध पुत्र स्व0 बबई निवासी ग्राम अगोरी खास थाना जुगैल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 40 वर्ष को भिन्न-भिन्न स्थान से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

