सोनभद्र : अनपरा में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा के कुशल नेतृत्व में शांतिभंग करते हुए संज्ञेय अपराध घटित होने की प्रबल संभावना के दृष्टिगत कुल चार नफर अभियुक्तगण को अनपरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम क्रमशः- दीपक श्रीवास्तव पुत्र उमाशंकर निवासी HSCL कालोनी मंदिर के सामने थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र 22 वर्ष, राहूल कुमार पुत्र जवाहर लाल निवासी सिनेमा रोड वार्ड नं0 20 थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र 22 वर्ष, राजीव कुमार पुत्र राजेंद्र सिनेमा रोड वार्ड नंबर 20अनपरा उम्र 22 वर्ष और लालबहादुर पुत्र पन्नालाल निवासी जोगिंद्र मिर्चधूरी अनपरा सोनभद्र उम्र 23 वर्ष को अन्तर्गत धारा 170,126,135 BNSS में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया है।

