जन समस्या के समाधान लिए दिया पत्रक

(रँगेश सिंह)सोनभद्र : ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के वार्ड 8 की महत्वपूर्ण जन समस्या लोगों के आवागमन के लिए हो रही दुश्वारियां एवं घरों में से निकल रहे पानी के निकास लिए नाली की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत के बहुत से ग्रामीण महिला एवं पुरुषों ने छात्र नेता पवन यादव के नेतृत्व में एसडीएम ओबरा पत्र के माध्यम से अवगत कराया। ग्रामीणों ने एक स्वर से उप जिला अधिकारी को बताया कि बहुत बार पत्राचार एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बावजूद आज भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। लोगों के आवागमन में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है जो भी रह वासी हैं उनका आना-जाना मुश्किल हो रहा है। घरों से निकल रहे पानी के लिए नाली की कोई व्यवस्था नहीं है। इस जन समस्या को उठाते हुए पवन यादव ने उप जिलाधिकारी महोदय से निवेदन किया कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकाला जाए नहीं तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे। पत्रक देने वालों में भगवान साहू, ए के पासवान ,आनन्द , गजेंद्र ,कमलेश कुशवाहा, नवरंगी देवी, श्याम कुमारी, मीरा देवी, रमावती देवी, वाहिद खान, शामिल थे

ये भी पढ़िए