भूजल गोष्टी का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया

”जल सुरक्षित तो कल सुरक्षित“ के सम्बन्ध में कृषक बन्धुओं को किया गया जागरूक

सोनभद्र : विकास भवन के सभागार में भूजल गोष्टी के साथ किसान दिवस की गोष्ठी उपनिदेशक (कृषि), जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक अभियन्ता, लघु सिंचाई सोनभद्र द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के उच्चाधिकारियों एवं ग्राम किसान द्वारा प्रतिभाग किया गया। सहायक अभियन्ता, लघु सिंचाई द्वारा गोष्ठी का शुभारम्भ करते हुए इस वर्ष ”जल सुरक्षित तो कल सुरक्षित“ के सम्बन्ध में अवगत कराया गया एवं वर्षा जल संचयन के विभिन्न उपाय यथा तालाब, बन्धी, कन्टूरबन्ध, मेड़बन्दी, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, चेकडैम आदि पर विस्तृत चर्चा की एवं जल के महत्व के संबंध में बताया। उपनिदेशक, कृषि अधिकारी द्वारा फसलों के चयन/फसल चक्र में सावधानी बरतते हुए कम जल उपयोग वाले फसलों के चयन करने के विषय में बताया गया। सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई द्वारा ड्रीप, स्प्रीकलर सिंचाई विधि से सिंचाई के माध्यम से कम जल उपयोग करते हुए अधिक उत्पादन हेतु तकनीकि जानकारी से अवगत कराया गया, साथ ही तालाब, सिंचाई कूप निर्माण/जीर्णोद्धार चेकडैम, बन्धी आदि के निर्माण पर जोर देते हुए जल संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया, उपनिदेशक कृषि अधिकारी द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारियों एवं किसानों को जल संरक्षण हेतु षपथ दिलाया गया।

ये भी पढ़िए