ओबरा में गांजा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक किलो 150 ग्राम अवैध गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीना के द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस द्वारा सेक्टर नं0-10 रेलवे लाइन ओवर ब्रिज के पास से एक नफर अभियुक्त सोनू गौड़ पुत्र बिहारी निवासी फफराकुण्ड थाना ओबरा जनपद सोनभद्र के कब्जे से एक किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना ओबरा पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

ये भी पढ़िए