तेज रफ्तार टीपर ने बाइक में जोरदार टक्कर बाइक सवार एक मौत, दो गंभीर रूप घायल

(रँगेश सिंह)सोनभद्र : जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला बालू लदी तेज रफ्तार टीपर ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्टर मारकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को चोपन सीएससी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो गंभीर घायलों का इलाज जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मामले में चोपन सीएचसी के डाक्टर अभय कुमार ने बताया कि जुगैल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमिया में तेज रफ्तार बालू लदी टीपर अनियंत्रित होकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया । जिससे बाइक सवार बंबू पुत्र रोशन 27 वर्ष निवासी सुददा थाना चितरंगी की मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए।

बता दें कि घायल सोनू पुत्र सिपाही लाल उम्र 22 वर्ष ग्राम कैथानी जिला सिगरैली अपने पत्नी पुष्पा का इलाज कराने चोपन आया था। इलाज कराकर चोपन से वापस अपने घर गढ़वा जिला सिंगरौली जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया।राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 108 द्वारा सभी को सामुदायिक केंद्र चोपन भेजा गया। जहां डॉक्टर ने बंबू मृत घोषित कर दिए और घायलों को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किय गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

ये भी पढ़िए