मिर्जापुर : जिले में रिश्वत लेकर काम करने वाले लगातर पकड़े जा रहे है। कुछ दिन पहले ही जिगना थाने का एक दरोगा पकड़ा गया था। यह मामला शांत नहीं हुआ था कि बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन की टीम ने चील्ह थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह को उनके थाना परिसर से रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़र ले गई। दोपहर में एंटी करप्शन के जिला प्रभारी विनय सिंह के नेतृत्व में टीम चील्ह थाना पहुंची। वहां पर एक मामले में पीड़ित जैसे ही थाना प्रभारी को पैसा देकर थाने के बाहर आया। एंटी करप्शन की टीम थाने के अंदर गई।

थाना प्रभारी को रंगेहाथ पैसे के साथ पकड़कर गाड़ी में बैठा कर ले गई। थाना प्रभारी एंटी करप्शन की गाड़ी में नहीं बैठ रहे। एंटी करप्शन की टीम के कई लोग मिलकर उनको गाड़ी में जबरजस्ती बैठाकर ले गए। इस दौरान थाने के पुलिसकर्मी मुकदर्शक बने रहे। वही गिरफ्तार करने वाली टीम में भ्रष्टाचार निवारण संगठन मीरजापुर मण्डल मीरजापुर इकाई टीम में प्रभारी ट्रैप टीम विनय सिंह, निरीक्षक अनिल कुमार चौरसिया, निरीक्षक कृष्ण मोहन राय, निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल पुनीत कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मुकेश सिंह यादव, कांस्टेबल सर्वेश तिवारी, कांस्टेबल आलोक कुमार मिश्रा, कांस्टेबल प्रशांत कुमार सिंह, कांस्टेबल पीयूष कुमार सिंह, आरक्षित चालक विनोद कुमार यादव, आरक्षित चालक अरुण कुमार।

