(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी का आयोजन दिनांक 2 मई 2026 दिन शनिवार को अपर जिलाधिकारी वागिश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील दिवस में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, तहसीलदार दुद्धी अंजनी गुप्ता, सी0ओ0 राजेश कुमार राय दुद्धी व पिपरी, खंड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया आदि ने 53 शिकायतें प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए, मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये और बाकी 51 प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

