पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन मीरजापुर का वार्षिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

मीरजापुर : में “आर.पी. सिंह” पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के साथ पुलिस लाइन जनपद मीरजापुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। पुलिस लाइन के निरीक्षण के दौरान कार्यालय, परिसर, बैरक आदि का भ्रमण कर परिसर की साफ-सफाई इत्यादि के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा पुलिस लाइन स्थित विभिन्न कार्यालय/शाखाओं के निरीक्षण के दौरान विभिन्न रजिस्टरों एवं महत्वपूर्ण अभिलेखों का गहनता से अवलोकन करते हुए अभिलेखों के अद्यावधिक रखने एवं उचित रखरखाव के निर्देश दिए गये । परिसर में स्थित वाहनों आदि का निरीक्षण कर उचित रख-रखाव हेतु सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।

इस दौरान उ०प्र०पुलिस आरक्षी नागरीक पुलिस भर्ती-2023 में चयनित अभ्यार्थीयों के होने वाले RTC प्रशिक्षण के दृष्टिगत पुलिस लाइन मीरजापुर में बैरक, कक्षाओं, मेंस आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए सम्बन्धित को दिये गये निर्देश । तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में राजपत्रित अधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारी/थानाध्य व विभिन्न शाखा प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक/अपराध गोष्ठी की गयी । इस दौरान जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए । अवैध शराब निष्कर्षण, भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए । सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल व कलस्टर मोबाइल के साथ ड्यूटी लगाकर लगातार भ्रमणशील रखा जाए । यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं को पीआरवी वाहनों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर समयबद्ध निस्तारण हेतु हिदायत दिया गया । किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्टों के प्राप्त होने पर उच्चाधिकारियों को संज्ञानित करते हुए तत्काल प्रभाव से उसका खंडन किया जाए सहित अन्य महत्वपुर्ण बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओम प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला, क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर सिंह, क्षेत्राधिकारी चूनार मंजरी राव, क्षेत्राधिकारी लाइन शिखा भारती, क्षेत्राधिकारी एलायू अंजय कुमार सिंह सहित समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष/शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस के अधिकारीगण/कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए