थाना विंध्यनगर पुलिस द्वारा की गई सघन चेकिंग

बिना वैध कागजात एवं ओवरलोड भारी वाहनों के विरूद्ध की गई कार्यवाही

सिंगरौली : श्रीमती निवेदिता गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, जिला सिंगरौली के निर्देशन में, श्री शिवकुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली के मार्गदर्शन में एवं श्री पी.एस परस्ते, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर केनेतृत्व में थाना प्रभारी विंध्यनगर निरीक्षक अर्चना द्विवेदी द्वारा दिनांक 14 जून 2024 को शहर में चोरी, नकबजनी व लूट की घटनाओं पर रोक लगाने एवं यातायात व्यवस्था हेतु शहर के विभिन्न स्थानो में वाहनों की सघन चेकिंग की गई। वाहन चेकिंग के दौरान 10 वाहनों में कमी पाये जाने पर चालानी कार्यवाही कर समन शुक्ल की राशि 3800/- रूपये बसूली गई तथा 02 ओवरलोड वाहनों (ट्रेलर)के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए जप्त कर माननीय न्यायालय बैढ़न के समक्ष पेश किया गया है एवं चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों एवं शासन प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के संबंध में समझाइए दी गई । इस प्रकार थाना विंध्यनगर पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोक लगाने हेतु आदतन अपराधियों एवं संदेहियों की लगातार सघन चेकिंग की जा रही है।

ये भी पढ़िए