पिपरी पुलिस व खनन की संयुक्त टीम ने, चोरी से 30.00 घन मीटर गिट्टी उपखनिज का परिवहन करने वाले ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया, ट्रक को लिया कब्जे में

सोनभद्र : अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में थाना पिपरी पुलिस एवं खनन टीम द्वारा थाना पिपरी मेन गेट के सामने चेकिंग के दौरान एक अदद ट्रक नं0-UP 64 BT 6540 मय 30.00 घन मीटर गिट्टी लदा हुआ व ट्रक चालक राम किशुन गौड़ पुत्र राम सुन्दर गौड़ निवासी ग्राम गुरमुरा, थाना-हाथीनाला, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 29 वर्ष को चोरी से उप खनिज का परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया । इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना पिपरी पर मु0अ0सं0 -158/2025 धारा-303(2), 317(2), BNS व 3/5 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 4/21 खान खनिज अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़िए