सोनभद्र : वादिनी मुकदमा मंजू देवी पत्नी स्व0 मनोज कुमार नि0गण ब्रम्हगर गली नं0-7 थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र के द्वारा विपक्षी सुमीत द्वारा वादिनी कि पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पर थाना रा0गंज पर मु0अ0सं0 523/2024 धारा 137 भारतीय न्याय संहिता 2023 बनाम सुमित पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर को विशेष

निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के क्रम में मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृता को रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर लिया गया तथा आज थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना कारित करने वाले वांछित अभियुक्त सुमित उपरोक्त को चण्डी तिराहा के पास रॉबर्ट्सगंज से गिरफ्तार कर लिया गया। मुकदमा उपरोक्त मे विवेचना के क्रम में धारा 64(1),87 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


