योग से निरोग रहने का संदेश, महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान ने कराया सामूहिक योग

मदन मोहन चंदौली : नौगढ़ क्षेत्र के महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान देवखत परिसर में स्थित पंचदेव मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार के अध्यक्षता में योग शिविर का आयोजन किया गया l इस योग शिविर के अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र साहनी योग आचार्य प्रदीप कुमार जी रहे l योग शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर शुभारंभ हुआ l मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार और पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री देवेन्द्र साहनी ने योग आचार्य प्रदीप को अंग वस्त्र भेंट किया।

इसके बाद योग आचार्य प्रदीप कुमार के द्वारा योग शिविर में उपस्थित सभी बंधुओं को योग शिक्षा और योग के द्वारा स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया गया l योग शिविर कार्यक्रम का संचालन,कार्यक्रम संयोजक, मंडल मंत्री अरविंद कुमार तिवारी ने किया l
इस योग शिविर में मंडल महा मंत्री पारसनाथ खरवार , पूर्व मंडल महा मंत्री सुनील चौरसिया , छात्रावास अधीक्षक दिवाकर मिश्र ,हनुमान केशरी मंडल मंत्री राजेंद्र यादव , सोशल मीडिया प्रभारी रतन केशरी शक्ति केन्द्र संयोजक लालबरत कनौजिया , मुलायम यादव , सत्यनारायण यादव , गोपाल आचार्य , अमरजीत जायसवाल एवं छात्रावास बच्चों सहित लगभग दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए