अनपरा- स्थानीय थाना क्षेत्र के रेहटा गांव निवासी संतोष राव को भीम आर्मी संयोजक विधानसभा ओबरा बनाए जाने पर मंगलवार को भीम आर्मी के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिमी परासी मोड़ पर आगमन के दौरान फूल मालाओं से जोरदार स्वागत कर संगठन के प्रति जमकर नारे बाजी की गई ! इस अवसर पर संतोष राव समेत कार्यकर्ताओं द्वारा भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आज़ाद,राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन,प्रदेश संयोजक डा.कुलदीप भार्गव एवं ज़िला संयोजक विवेक वर्मा,जिला कोषाध्यक्ष विजय राव को आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा पार्टी के प्रति पूरी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा से कार्य कर संगठन का आगे की ओर विस्तार करूंगा ! इस मौके जॉनी राव,दिलीप बहादुर गौतम,राकेश यादव,बंटी विश्वकर्मा,गोविंद भारती,विकास सागर,पवन,अरुण,मुकेश,दिनेश, दिलीप आदि दर्जनों युवा शामिल रहें !

