सोनभद्र : करमा ब्लाक अंतर्गत खैरपुर पंचायत भवन पर सोनभद्र विकास संगठन एवं आत्म शक्ति ट्रस्ट के माध्यम से जिले में कुपोषण को खत्म करने के उद्देश्य को लेकर एक बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधिका पटेल एवं विशिष्ट अतिथि बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर शशिप्रभा रही कार्यक्रम की शुरुआत युधेश बेमिसाल ने गीत-दरिया की कसम मौजों की कसम ये ताना-बाना बदलेगा। तू खुद को बदल तब ही तो जमाना बदलेगा।। से किया इसके बाद संगठन के प्रदेश एडवोकैसी धम्मे धांकर जिला अध्यक्ष महेश्वर चंद्रवंशी ने कुपोषण को लेकर विशेष चर्चा की बताया कि आज वर्तमान समय मेंप्रत्येक घरों में महिलाएं एनीमिया की शिकार हो रही हैं जिसका मुख्य कारण कुपोषण है हम सभी को संगठित होकर इस पर विशेष चर्चा करने की जरूरत है मुख्य रूप से बैठक मेंकुपोषण को कैसे खत्म किया जाए इस पर चर्चा की गई मौके पर जिला समन्वयक जोगेंद्र कुमार क्लस्टर टीम सदस्य विनीता सिंह यादव अविनाश कुमार आंगनबाड़ी कार्यकर्ती आशा समूह की महिलाएं समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

