डाला(सोनभद्र)स्थानीय चौकी क्षेत्र के बाजार स्थित मदिरा दूकानों के सामने वाराणसी -शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की कुचल कर मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू जिला अस्पताल भेज दिया गया।
घटना के संबंध में बताया गया कि मंगलवार की शाम पैदल जा रहा एक व्यक्ति मुख्य मार्ग को पार करते समय अचानक लड़खड़ा कर सड़क पर गिर गया। उसी समय तेज रफ्तार जा रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसका सिर कुचल जाने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर पहुंची डाला पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराए जाने का प्रयास किया गया।उस समय पहचान नहीं हो सकी। चौकी प्रभारी आशीष कुमार पटेल ने बताया कि घटना के घंटो बाद मृतक की पहचान 55 वर्षीय जगनरायऩ पुत्र सुरज मन निवासी झपरहवां वार्ड 5 नगर पंचायत डाला के रुप में हुई। परिजनों द्वारा तहरीर मिलते ही आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

